लखनऊ: सरोजनीनगर में पुलिस ने कार से बरामद किए आठ लाख रुपए…
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू है। वहीं एडीजी कानून एंव व्यवस्था के निर्देश पर चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सरोजनी नगर पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर सैनिक तिराहा के समीप एक इको स्पोर्ट कार से 8 …
लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू है। वहीं एडीजी कानून एंव व्यवस्था के निर्देश पर चेकिंग लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में सरोजनी नगर पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर सैनिक तिराहा के समीप एक इको स्पोर्ट कार से 8 लाख 350 रुपये नगद बरामद किये हैं।
पुलिस ने आयकर विभाग को बुलाकर सीज कराई धनराशि
मामले की जानकारी देते हुए संतोष कुमार आर्य ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक इको स्पोर्ट कार को रोका गया तो कार की डिग्गी में दो बोरी में भरकर रखे गये 8 लाख 350 रुपये बरामद हुए। कार मालिक गोमती नगर के विराजखंड निवासी सौरभ सिंह ने पूछने पर बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है और लेबरों को पैसे बांटने के लिए नगद ले जा रहा था।
हालांकि वह कोई पुख्ता कारण व साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। आयकर विभाग की टीम को बुलाकर उक्त राशि को सीज करते हुए जब्त कर लिया गया है।
लखनऊ: शराब के नशे में दोस्तों ने ही कर दी थी संदीप की हत्या, ये था मामला…
लखनऊ। प्रॉपर्टी डीलर संदीप पाल की हत्या के मामले में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां व सुराग मिले हैं। पुलिस मामले के खुलासे के बेहद करीब पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में शुक्रवार देर रात संदीप के दोस्तों ने ही आपसी विवाद में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विदित हो कि पारा थानांतर्गत सलेमपुर के पतौरा गांव में खाली प्लॉट में गत शनिवार सुबह पुलिस ने काकोरी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर का शव बरामद किया था। उसके पेट में गोली मारकर हत्या की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें; https://amritvichar.com/lucknow-sandeep-was-murdered-by-friends-who-were-drunk/
