मुजफ्फरनगर: नामांकन रद्द होने पर ”आप” प्रत्याशी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी (आप) के प्रत्याशी ने सुसाइड करने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अमुसार आप के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार …

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी (आप) के प्रत्याशी ने सुसाइड करने की कोशिश की है। मिली जानकारी के अमुसार आप के उम्मीदवार जोगिंदर सिंह का नामांकन रद्द हो गया है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कई आरोप लगाए हैं।

कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान सूबेदार जोगिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि उनके फॉर्म में पहले कुछ कमियां थीं, जिनके लिए उन्होंने एफिडेविट लगाया। लेकिन उनके दूसरे एफिडेविट को कहीं डिस्पले नहीं किया गया। और अंत में कह दिया गया कि उनका नॉमिनेशन रद्द किया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम आदमी पार्टी ने जोगिंदर सिंह को मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। सूबेदार जोगिंदर सिंह बाजवा के कई वीडियोज भी सामने आए हैं। इसमें वह कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। फिर बाद में जोगिंदर सिंह अपनी जैकेट उतारकर पास रखे तेल की बोतल उठा लेते हैं। फिर वह उसे अपने शरीर पर छिड़क लेते हैं. इसी बीच वहां मौजूद पुलिस उनको रोककर वह बोतल छीन लेते हैं।

संबंधित समाचार