प्रज्ञा जायसवाल ने सलमान खान को छूने की मांगी थी परमिशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल का कहना है कि वह जब पहली बार सलमान खान से ‘मैं चला’ गाना की शूटिंग के दौरान मिली थी तब उन्होंने सलमान से उन्हें छूने की परमिशन मांगी थी। प्रज्ञा जायसवाल, सलमान खान के साथ अपने नए गाना ‘मैं चला’ को लेकर चर्चा में हैं। गाने में प्रज्ञा …

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री प्रज्ञा जायसवाल का कहना है कि वह जब पहली बार सलमान खान से ‘मैं चला’ गाना की शूटिंग के दौरान मिली थी तब उन्होंने सलमान से उन्हें छूने की परमिशन मांगी थी। प्रज्ञा जायसवाल, सलमान खान के साथ अपने नए गाना ‘मैं चला’ को लेकर चर्चा में हैं। गाने में प्रज्ञा जायसवाल और सलमान की केमिस्ट्री खूब पसंद की जा रही है।

प्रज्ञा जायसवाल ने इस गाने को शूट करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया। प्रज्ञा ने बताया कि जब पहले दिन सेट पर वह सलमान से मिली थीं तो सलमान से उन्हें छूने की परमिशन मांगी थी। प्रज्ञा ने बताया कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वह सलमान को नाराज नहीं करना चाहती थीं। प्रज्ञा जायसवाल ने बताया, “मैं गाने के शूट पर पहली बार सलमान खान सर से मिली थी।

जाहिर है मैं नहीं जानती थी कि क्या स्वीकार्य है और क्या नहीं। जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं, और वह भी इंडिया के बड़े स्टार सलमान खान से तो आप श्योर होना चाहते हैं कि आप सबकुछ सही करें। आप गलती से भी ऐसा कुछ नहीं करना चाहते, जिससे वह नाराज हो जाएं या गुस्सा आ जाए। मैं बस पूरी तरह श्योर होना चाहती थी। इसलिए मैंने पहले दिन ही सलमान सर से पूछा, ‘क्या मैं आपको छू सकती हूं?’ सलमान ने मुझसे कहा, ‘कोई प्रॉब्लम नहीं, आप मुझे छू सकती हो। पहले दिन के बाद फिर मैं कंफर्टेबल हो गई।’

यह भी पढ़ें:-बेटी वामिका की तस्वीरें लीक होने पर विराट कोहली का आया रिएक्शन, जानिए क्या कहा

संबंधित समाचार