हल्द्वानी: जंगल में मिली ‘गुलाब’, बिना शटर की दुकान में “अंग्रेजी”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव में खपाने के लिए लाई गई शराब किसी ने जंगल में छिपाई तो किसी ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब को बिना शटर की दुकान में छिपाया। बहरहाल, शातिर पुलिस से बच नहीं पाए और माल समेत हत्थे चढ़ गया। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। चुनाव में खपाने के लिए लाई गई शराब किसी ने जंगल में छिपाई तो किसी ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब को बिना शटर की दुकान में छिपाया। बहरहाल, शातिर पुलिस से बच नहीं पाए और माल समेत हत्थे चढ़ गया।

काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि गश्त पर निकली पुलिस को हाईडिल के पास मुखबिर से अवैध शराब की खेप की खबर मिली। जिस पर टीम ने बेड़ीखत्ता में पतंजलि स्टोर के सामने बिना शटर की दुकान में छापेमारी कर दी। वहां एक युवक फोन पर बात करता मिला, जिसे मौके से दबोच लिया गया। दुकान से ही पुलिस को अंग्रेजी शराब की 15 पेटी शराब मिली।

आरोपी ने पुलिस को अपना नाम अमन पाल निवासी सुभाषनगर भोटियापड़ाव बताया और बताया कि चुनाव के दौरान ऊंचे दामों में बेचने के लिए वो शराब लाया था। पुलिस टीम में एसआई फिरोज आलम, का. मनोज तिवारी व का. एजाज अहमद थे।

दूसरे मामले में मंडी चौकी प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि मुखबिर की खबर पर उन्होंने कां.सुरेंद्र सिंह व का.लक्ष्मण सिंह सेक्रियाल के साथ मुक्त विश्वविध्यालय के पास जंगल में 500 मीटर अंदर छापेमारी की।

जहां से झाड़ियों के बीच छिपाकर रखी गई आठ गत्ते गुलाब मार्का शराब बरामद की। मौके पर एक व्यक्ति भी मिला, जो पुलिस को देखकर भागा, लेकिन दबोचा गया। आरोपी ने अपना नाम कुन्दन सिंह दानू निवासी पुरानी आईटीआई गौजाजाली बताया।

संबंधित समाचार