हल्द्वानी: 26 हजार की नगदी और दुकानदार की पत्नी का राशनकार्ड भी ले गया चोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में चोरों ने एक बार फिर एक दुकान की दीवार तोड़ कर हजारों की नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। बनभूलपुरा जवाहर नगर निवासी विजय सिंह ने बताया कि …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में चोरों ने एक बार फिर एक दुकान की दीवार तोड़ कर हजारों की नगदी पार कर दी। घटना की जानकारी सुबह हुई तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

बनभूलपुरा जवाहर नगर निवासी विजय सिंह ने बताया कि वह घर के निचले हिस्से में परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रोज की तरह बीती 22 जनवरी की शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह ऊपर घर में चले गए। अगली सुबह करीब छह बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो होश फाख्ता हो गए। उन्होंने देखा कि दुकान के पिछले हिस्से की दीवार टूटी थी।

आनन-फानन में उन्होंने अपना गल्ला चेक दिया तो पाया कि उसमें रखे 26 हजार रुपये गायब थे। वहीं पास में रखा पत्नी के नाम का राशनकार्ड और आधार कार्ड भी गायब था। जिसके बाद उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी। जिसके बाद दुकान मालिक विजय ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार