बहराइच: जिले को नशा मुक्त करने के लिए युवाओं ने उठाया बीड़ा, किया ये काम…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए युवाओं की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को फखरपुर में अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। नशा मुक्त के लिए युवा कर रहे नुक्कड़ सभाएं… सर्द ठंडक में युवाओं का जोश भारी है। जनपद को नशा मुक्त …

बहराइच। जिले को नशा मुक्त बनाए जाने के लिए युवाओं की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को फखरपुर में अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

नशा मुक्त के लिए युवा कर रहे नुक्कड़ सभाएं…

सर्द ठंडक में युवाओं का जोश भारी है। जनपद को नशा मुक्त करने के लिए वृहद स्तर पर शहर से गांव तक कैंपेन चलाये जा रहे है। यह अभियान अब महाभियान में बदलता चला रहा है। अभी तक लगभग जनपद में 30000 पोस्टर लगवाए जा चुके हैं। जबकि युवाओं द्वारा जगह जगह नुक्कड़ सभाएं करके नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में भारतीय मूल के अधिकारी की हो रही प्रशंसा

मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर रही युवाओं की टोली…

वहीं, युवाओं की टोली आगामी 27 फरवरी को जनपद में होने वाले मतदान व कोविड वैक्सिनशन के लिए भी जागरूक कर रही है। मुहिम का नेतृत्व समाजसेवी शिवा जी अवस्थी व सचिन श्रीवास्तव के देखरेख में किया जा रहा है। इसी क्रम में नवजवानों के दल ने सोमवार को फखरपुर क्षेत्र में समाजसेवी फुरकान खान के नेतृत्व में नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर बाजार में लगवाए गए और लोगों को जागरूक किया गया तथा नशे से दूर रहने का सामूहिक संकल्प लिया। इस मौके पर तनवीर अहमद, मोहम्मद सारिक, आसिफ, अरमान, कपिल, अबू सहमा, जमीर अली आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: हल्द्वानी: 26 हजार की नगदी और दुकानदार की पत्नी का राशनकार्ड भी ले गया चोर

ये भी पढ़ें: बहराइच: संजय सेतु पुल के ज्वाइंट में आई दरार, संभावित खतरे से सहमे लोग…

संबंधित समाचार