खटीमा: लगातार हो रही बारिश से सब्जी और फसलों को नुकसान
खटीमा, अमृत विचार। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वर्षा से एक ओर बाजार में सन्नाटा छा गया है वहीं गेहूं, लाही, आलू, सरसों की फसल हो भारी नुकसान हुआ है। थारू राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आज सुबह …
खटीमा, अमृत विचार। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वर्षा से एक ओर बाजार में सन्नाटा छा गया है वहीं गेहूं, लाही, आलू, सरसों की फसल हो भारी नुकसान हुआ है।
थारू राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटे में आज सुबह आठ बजे तक 14 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जबकि गत दिवस 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। लगातार हो रही वर्षा से रबी की फसल गेहूं, आलू, लाही, सरसों और मटर की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। फसलों से कही अधिक नुकसान सब्जी उगाने वाले किसानों को हो रहा है। जिनकी बोई गई सब्जी पूरी तरह नष्ट हो गई है।
