विवेक ओबेरॉय ने शेयर किया ‘वर्सेज ऑफ वॉर’ का ट्रेलर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म ‘वर्सेज ऑफ वॉर’ का ट्रेलर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी है। View this post on Instagram A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi) उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आने …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी आने वाली शॉर्ट फिल्म ‘वर्सेज ऑफ वॉर’ का ट्रेलर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय ने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आने वाली शार्ट फिल्म ‘वर्सेज ऑफ वॉर’ का ट्रेलर शेयर किया है। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि एक भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका निभाना मेरे लिए एक लंबे समय से सपना था और आखिरकार, इस फिल्म के साथ मुझे इसका अहसास हुआ।

एक सैनिक की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है और इस फिल्म के माध्यम से मैं उन सभी बहादुर लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहता हूं, जिन्होंने हमें सुरक्षित रखने के लिए इतना बलिदान दिया। मेरी फिल्मोग्राफी में ‘वर्सेज ऑफ वॉर’ का हमेशा खास स्थान रहेगा। यह एक ऐसी फिल्म है जिस पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा।

गौरतलब है कि ‘वर्सेस ऑफ वॉर’ एफएनपी मीडिया, विकास गुटगुटिया, गिरीश जौहर द्वारा निर्मित और प्रस्तुत किया गया है और विवेक आनंद ओबेरॉय और ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट की ओर से को-क्रिएटेड है।

इस फिल्म का निर्देशन प्रसाद कदम ने किया है। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय, रोहित बोस रॉय और शिवानी राय जैसे कलाकार नजर आयेंगे। ‘वर्सेस ऑफ वॉर’ का प्रीमियर 26 जनवरी को एफएनपी मीडिया के यूट्यूब चैनल पर होगा।

संबंधित समाचार