बहराइच: एसएसबी जवान सीमा पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ कर रहे जांच, ये है मामला…
बहराइच। गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को एसएसबी के जवान डॉग स्क्वायड टीम के साथ लोगों की जांच करते दिखे। जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया। एसएसबी के महिला और पुरुष जवान दिखे अलर्ट देश बुधवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह …
बहराइच। गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार को एसएसबी के जवान डॉग स्क्वायड टीम के साथ लोगों की जांच करते दिखे। जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया।
एसएसबी के महिला और पुरुष जवान दिखे अलर्ट
देश बुधवार को धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाएगा। गणतंत्र दिवस को लेकर नेपाल सीमा पर बसे बहराइच में सुरक्षा कड़ी कर दी है। मंगलवार एसएसबी 42वीं वाहिनी के महिला और पुरुष जवान यात्रियों की सीमा पर जांच करते दिखे।
गणतंत्र दिवस को देखते हुए सीमा पर बरती जा रही कड़ी चौकसी
जवानों ने स्वान दस्ते के साथ सामानों की तलाशी ली। इसके बाद नेपाल और भारत में लोगों को प्रवेश दिया गया। एसएसबी के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए एसएसबी के जवान कड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। सीमा पर लोगों का आवागमन पूर्व की भांति जारी है। बस जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।
उधर पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी के निर्देश पर सीमावर्ती थाना मोतीपुर, मूर्तिहा, नवाबगंज, सुजौली और रूपईडीहा पुलिस कड़ी सतर्कता बरत रही है। पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्र से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
जांच के बाद ही मिल रहा यात्रियों को प्रवेश
एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यात्रियों की जांच की जा रही है। स्वान दस्ते द्वारा बैग की जांच करने के बाद ही यात्रियों को दूसरे सीमा में प्रवेश दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: फैजुल्लागंज क्षेत्र का रियलिटी चेक, जनता बयान की हकीकत
