बाराबंकी: मतदाता दिवस पर जिले भर में निकाली गई रैली, उत्साह में दिखे लोग…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मतदाता दिवस के मौके पर जिले भर में रैलियां निकाली गईं। पुलिस कार्यालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण के आयोजन किए गए। ब्लॉक जिला तहसील मुख्यालयों पर भी रैली और शपथ गांव के आयोजन किए गए। पुलिसकर्मियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा तथा शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को बनाए रखने की शपथ …

बाराबंकी। मतदाता दिवस के मौके पर जिले भर में रैलियां निकाली गईं। पुलिस कार्यालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में शपथ ग्रहण के आयोजन किए गए। ब्लॉक जिला तहसील मुख्यालयों पर भी रैली और शपथ गांव के आयोजन किए गए। पुलिसकर्मियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा तथा शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली।

पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पुलिस कर्मियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा और शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

उपजिलाधिकारी ने जागरुकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी विजय त्रिवेदी के नेतृत्व में  मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर  सुमेरगंज स्थित पटेल पंचायती इंटर कालेज से जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया व मौजूद लोगों को उपजिलाधिकारी विजय त्रिवेदी ने शपथ दिलाई श्री त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी को लोकतंत्र की रक्षा और देश के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करना चाहिए।

निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता को किसी प्रलोभन में नहीं आना चाहिए

निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा बनाए रखने के लिए किसी भी प्रलोभन में नहीं आने की जरूरत है। मतदाता जागरूकता वाहन क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर वापस तहसील लौटा । दरियाबाद शिक्षा क्षेत्र के राजकीय हाई स्कूल दनापुर क्यामपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया व लोगो को जागरूक करने के लिए बच्चो ने रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाध्यापक ज्योति शर्मा, शिक्षिका रीना जायसवाल, कुमारी प्रियंका सहित स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया।

विभिन्न विद्यालयों में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

रामनगर में ब्लॉक मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मंगलवार को मतदाताओं को जागरूक करने व अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बीडीओ अमित कुमार त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई है। वहीं प्रखंड मुख्यालय में भी शपथ दिलाई गई।

फतेहपुर सिरौलीगौसपुर रामसनेहीघाट और हैदर गढ़ तहसील क्षेत्रों के सभी तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने लोकतांत्रिक परंपराओं का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। विभिन्न विद्यालयों में भी शपथ ग्रहण के आयोजन किए गए। रैलियां भी निकाली गई।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: जिला बदर भी कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार