अयोध्या: शूटिंग में 11 वीं बार मेडल लाने वाले डॉ. भुवन किए गए सम्मानित
अयोध्या। शूटिंग प्रतियोगिता में 11 वीं बार मेडल लाने वाले डॉ, आरडी भुवन और अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं इटावा में जिला राइफल एसोसिएशन की चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को सात मेडल मिला है। जिससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। कार्यक्रम के आयोजक सनी कुमार …
अयोध्या। शूटिंग प्रतियोगिता में 11 वीं बार मेडल लाने वाले डॉ, आरडी भुवन और अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं इटावा में जिला राइफल एसोसिएशन की चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल को सात मेडल मिला है। जिससे खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम के आयोजक सनी कुमार वर्मा ने बताया कि पहली बार इतने मेडल आए हैं। उन्होंने कहा खेल को लेकर अभी तक सिर्फ क्रिकेट ही आगे था। अभी तक किसी खेल में इतनी ट्रॉफी या मेडल नहीं आए हैं। मेडल पाने वाले खिलाड़ियों में डॉ डीआर भुवन, पीयूष कुमार सिंह, जैनुल आब्दीन खान, शेर बहादुर यादव, सानिध्य, नितिन, यथार्थ और विश्वास जयसवाल रहे। सभी को मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग कोच दीपक दूबे ने मेडल पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर भवदीय पब्लिक स्कूल के मैनेजर अवधेश वर्मा ने भी सभी को बधाई दी। डॉ भुवन ने बताया कि वे वर्ल्ड कप में जाने की तैयारियां कर रहे हैं।
जिला बदर भी कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश
अयोध्या। चुनाव आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद जिला बदर व्यक्तियों को भी मतदान करने का अवसर दिया जा रहा है। कुछ पाबंदियों के साथ जिला बदर व्यक्ति अब अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिले के ऐसे व्यक्ति जिन्हें आपराधिक कृत्यों के कारण जिला बदर किया गया है वे मतदान की तारीख आगामी 27 फरवरी को अपने से संबन्धित थाने को सूचना देकर अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिला बदर भी कर सकेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, चुनाव आयोग ने दिए निर्देश
