जसपुर: कार पलटने से महिला की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पंजाब से घर लौट रहे एक परिवार की कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कोतवाली अन्तर्गत ग्राम हल्दुआ शाहू निवासी जीतू पत्नी दर्शन सिंह अपने परिवार की एक महिला जसवीर कौर व रिश्तेदार कुंदन सिंह और उनकी …

जसपुर, अमृत विचार। पंजाब से घर लौट रहे एक परिवार की कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कोतवाली अन्तर्गत ग्राम हल्दुआ शाहू निवासी जीतू पत्नी दर्शन सिंह अपने परिवार की एक महिला जसवीर कौर व रिश्तेदार कुंदन सिंह और उनकी पत्नी जसवीर कौर के साथ कार से पंजाब से अपने गांव लौट रहे थे। उनकी कार अफजलगढ़ (बिजनौर) के ग्राम मानियावाला के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में पलट गई। जिससे 50 वर्षीय जीतू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि परिवार की महिला जसवीर कौर, उसके रिश्तेदार कुंदन सिंह पुत्र बुद्ध सिंह, उसकी पत्नी जसवीर कौर घायल हो गए। घायलों को वहीं की पुलिस ने कासमपुर गढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पंचनामा भरकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई ।

संबंधित समाचार