पूर्णिया में खाद-बीज की दुकान से 2.50 लाख रुपए की लूट
पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग इलाके में बेखौफ अपराधियो ने आज दिनदहाड़े एक खाद-बीज दुकान पर धावा बोलकर करीब 2.50 लाख रुपए की लूट कर ली है पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहांब ताया कि गुलाबबाग स्थित तिरूपति बालाजी प्रतिष्ठान में मोटरसाइकिल सवार कई अपराधी पहुंचे। दुकान के अंदर …
पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग इलाके में बेखौफ अपराधियो ने आज दिनदहाड़े एक खाद-बीज दुकान पर धावा बोलकर करीब 2.50 लाख रुपए की लूट कर ली है पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहांब ताया कि गुलाबबाग स्थित तिरूपति बालाजी प्रतिष्ठान में मोटरसाइकिल सवार कई अपराधी पहुंचे।
दुकान के अंदर घुसते ही अपराधियों ने मौके पर मौजूद कुछ किसान और दुकान के कर्मियों और मालिक को हथियार के बट से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने सभी हथियार के बल पर बंधक बना लिया और दुकान में रखा करीब 2.5 लाख रुपए लूट लिए। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) एस. के.सरोज भी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। वहीं, घटना पर रोष व्यक्त करते बिहार राज्य खुदरा उर्वरक खाद,बीज, कीटनाशी विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय उच्च पथ से सटे दुकान में दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, इससे यह साफ हो गया कि अपराधियों के बीच पुलिस का अब कोई भय नहीं रहा।
उन्होंने कहा कि लगातार गुलाबबाग में छिनतई की घटना हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुलाबबाग में हर चौक चौराहे पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग की है।
ये भी पढ़े-
