हल्द्वानी: कांग्रेस ने लांच किया चार धाम चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने कुमाऊं में ‘चार धाम-चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान’ अभियान का आगाज कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने चार धाम चार काम अभियान का पोस्टर लॉन्च किया। मंगलवार को स्वराज आश्रम में हुई प्रेस वार्ता में संजय निरुपम ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस ने कुमाऊं में ‘चार धाम-चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान’ अभियान का आगाज कर दिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने चार धाम चार काम अभियान का पोस्टर लॉन्च किया।

मंगलवार को स्वराज आश्रम में हुई प्रेस वार्ता में संजय निरुपम ने सत्ताधारी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला बना दिया। भाजपा एक स्थायी मुख्यमंत्री तक नहीं दे सकी। उन्होंने कहा कि जब 2017 में कांग्रेस शासन समाप्त होने को था तब राज्य में बेरोजगारी दर 0.3 प्रतिशत थी जो अब 22.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

राज्य में सबसे ज्यादा 8 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं। निरुपम ने पलायन पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि 52 प्रतिशत लोगों ने रोजगार जबकि बाकी 48 प्रतिशत ने शिक्षा, स्वास्थ्य व बुनियादी जरूरतों के लिए पलायन किया।  पलायन रोकने में भाजपा की डबल इंजन सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई उत्तराखंड में है।

यहां महंगाई दर देश की अपेक्षाकृत दो प्रतिशत ज्यादा रही। इस मौके पर उन्होंने ‘चार धाम-चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान’ पोस्टर लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार बनती है तो 4 लाख नए रोजगार सृजन, पांच लाख परिवारों को सालाना 40 हजार रुपये स्वाबलंबी राशि, रसोई गैस का मूल्य 500 रुपये में नियंत्रित करने और हर गांव हर द्वार में आधुनिक मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव जरिता लैतफलांग, वरुण प्रताप सिंह भाकुनी, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, गोविंद बगड़वाल, सतनाम सिंह, दीप पाठक, नरेश अग्रवाल, ताहिर अली आदि मौजूद रहे।

‘कोविड-19 घोटाले की फिर से कराएंगे जांच’

हल्द्वानी। पूर्व सांसद संजय निरुपम ने कहा कि कोविड-19 घोटाला देवभूमि के लिए सबसे शर्मनाक घोटाला है। कांग्रेस की सरकार आती है तो भाजपा शासन में कुंभ के दौरान हुए कोविड-19 टेस्ट घोटाले की फिर से जांच कराई जाएगी ताकि कोई भी दोषी बच नहीं सके। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में भाजपा के दिग्गज नेताओं के करीबी फंस रहे हैं इसलिए प्रभावी जांच नहीं की जा रही है।

संबंधित समाचार