उत्तराखंड चुनाव: अखिलेश यादव व जया बच्चन समेत ये 15 नेता करेंगे प्रचार, देखें लिस्ट
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी ने उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी सपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी है। उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को 70 सदस्यीय विधानसभा के लिये मतदान होगा। सपा की ओर से मंगलवार को चुनाव आयोग को सौंपी गयी …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को पार्टी ने उत्तराखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव में भी सपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की जिम्मेदारी दी है। उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी को 70 सदस्यीय विधानसभा के लिये मतदान होगा।
सपा की ओर से मंगलवार को चुनाव आयोग को सौंपी गयी सटार प्रचारकों की सूची में अखिलेश का नाम सबसे ऊपर है। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने आयोग को उत्तराखंड में पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी।

इसमें अखिलेश सहित 15 नेताओं के नाम शामिल हैं। इनमें सपा के उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और राज्यसभा सांसद जया बच्चन और उत्तराखंड के पार्टी के प्रभारी राजेन्द्र चौधरी भी शामिल हैं।
उत्तराखंड चुनाव एक नजर में
भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। उत्तराखंड में दूसरे चरण यानी 14 फरवरी को मतदान होगा। 21 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर सकते हैं। नाम वापसी 31 जनवरी तक हो सकेगी। वोटिंग 14 फरवरी को होगी, जबकि मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी।
