रुद्रपुर: जिले में अब तक 41 लाख रुपये बरामद कर चुकी है पुलिस
रुद्रपुर, अमृत विचार। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। इसी के तहत जिले में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने अबतक 41 लाख 30 हजार 478 रुपये बरामद किये है। वही अलग-अगल स्थानों से एक करोड़ 41 लाख 59 हजार 15 रूपये के एक कुतंल दो किग्रा. 695 …
रुद्रपुर, अमृत विचार। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। इसी के तहत जिले में की गई कार्रवाई के तहत पुलिस ने अबतक 41 लाख 30 हजार 478 रुपये बरामद किये है। वही अलग-अगल स्थानों से एक करोड़ 41 लाख 59 हजार 15 रूपये के एक कुतंल दो किग्रा. 695 ग्राम नशीले पदार्थ बरामद किये है।
जिसमें हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग्स, स्मैक व चरस शामिल है। पुलिस के अनुसार पुलिस विभाग द्वारा 5306.25 लीटर अवैध शराब, 33 तमंचे, 53 कारतूस, 15 चाकू बरामद किये है। वही अराजकता पर गैंगस्टर अधिनियम में 37 पर गुण्डा अधिनियम में 12 व्यक्तियों पर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा 3183 व्यक्ति पाबंद किये गये हैं।
वही पुलिस ने अब तक 91.82 प्रतिशत लाइसेंसी शस्त्र जमा करा लिये है। आदर्श आचार संहिता उल्लघंन में पुलिस ने पांच लोगो पर केस भी दर्ज किये है। साथ ही 133 वांछितों की पुलिस अब तक गिरफ्तारी कर चुकी है। वही एमवी एक्ट के तहत पुलिस ने कुल करीब नौ लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
