हल्द्वानी: ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज सुबह रामपुर रोड गोरापड़ाव बाईपास के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि भी पति घायल हो गया जबकि उसका पति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह गोरा पड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आज सुबह रामपुर रोड गोरापड़ाव बाईपास के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि भी पति घायल हो गया जबकि उसका पति घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार सुबह गोरा पड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास आज सुबह एक ट्रक संख्या UK04CA1770 ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी निवासी पति पुरन राम अपनी z, पदमा देवी को छोड़ने जा रहा था।

हादसे में पदमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति पुरन घायल हो गया।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। हादे से की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुची टीपी नगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वही ट्रक और बाइक को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी हैं। महिला की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार