कुशीनगर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण
कुशीनगर। जिले में आज 73वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी भवनों और विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कराकर राष्ट्रगान का गायन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एसआर लिंगम की ओर से कलक्ट्रेट परिसर …
कुशीनगर। जिले में आज 73वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। सभी सरकारी भवनों और विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, संविधान में उल्लिखित संकल्प को स्मरण कराकर राष्ट्रगान का गायन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी एसआर लिंगम की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम अपना 73वां गणवतंत्र दिवस मना रहे हैं। हम सब अपने कर्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करें।
वीर शहीदों के अनगिनत वलिदानों के बाद देश स्वतंत्र हुआ और इस दिन भारत का अपना संविधान लागू हुआ। गणतंत्र दिवस के महत्व को समझें और अपने बच्चों को भी इस पर्व के बारे में बताएं।इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पढ़े- बरेली: 73वें गणतंत्र दिवस पर गौरव सेनानी संस्था ने किया ध्वजारोहण
