बहराइच: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म जना बच्चा, आशा ने कराया प्रसव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हुजूरपुर के गुदुवापुर गांव निवासी महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। असहनीय दर्द होने पर महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया गया। दोनों स्वस्थ हैं। हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम गुदुवापुर निवासी गर्भवती महिला सीमा देवी पत्नी मनीष कुमार को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। तभी परिवार के …

बहराइच। हुजूरपुर के गुदुवापुर गांव निवासी महिला को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। असहनीय दर्द होने पर महिला का एंबुलेंस में ही प्रसव करा दिया गया। दोनों स्वस्थ हैं।

हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम गुदुवापुर निवासी गर्भवती महिला सीमा देवी पत्नी मनीष कुमार को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। तभी परिवार के लोगों ने एंबुलेंस 102 को फोन किया। महिला को जिला महिला चिकित्सालय बहराइच की गाड़ी संख्या UP32EG1087 केस मिला।

केस मिलते ही एंबुलेंस मरीज के घर 15 मिनट में पहुंच गई। एंबुलेंस में मरीज को शिफ्ट कर जिला महिला अस्पताल ले जाया जा रहा था।  तभी रास्ते में अचानक प्रसव पीड़ा अत्यंत बढ़ गई। असहनीय प्रसव  पीड़ा देख एंबुलेंस में तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन दुर्गेश कुमार पाठक और पायलट अमित कुमार सिंह व आशा अनामिका पाठक द्वारा रास्ते में गाड़ी रोक कर महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया गया।

प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला को जिला महिला चिकित्सालय बहराइच में भर्ती करा दिया गया। सूचना एंबुलेंस के जिला प्रभारी को भी दी गई।

पढ़ें- बहराइच: शार्ट सर्किट से लगी आग, लोगों ने भागकर बचाई जान, लाखों का हुआ नुकसान

संबंधित समाचार