अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ हुआ रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। View this post on Instagram A post shared by Akshara Singh (@singhakshara) एक …

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह का नया गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।

एक घंटे में इस गाने को 11 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गुरुवार सुबह अक्षरा सिंह ने यह गाना यूट्यूब पर डाला है। गाना आते ही तेजी से वायरल हो लगा।

अक्षरा ने गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ को लेकर कहा कि यह गाना सबको पसंद आया। इसमें एक उम्मीद की गुजारिश है। हर कोई अपने आप में खास होता है। इसलिए किसी के साथ गलत नहीं हो। यही मैसेज हमारा गाना देता है।

वेलेंटाइन डे से पहले यह गाना उन्होंने गाया है। इसमें म्यूजिक दिया है आशीष वर्मा ने, कॉरियोग्राफर हैं आर्यन देव, डिजिटल हेड विक्की यादव हैं। गौरतलब है कि गाना ‘लड़कियों को यूं ना पटाया करो’ है, जिसे अक्षरा ने अपनी आवाज दी है और इसमें अभिनय भी किया है।

पढ़ें- Bobby Deol Birthday: बॉबी देओल मना रहे 53वां जन्मदिन, जानें एक्टर ने कैसे की करियर की शुरुआत…

संबंधित समाचार