रामपुर: छत से गिरकर शिक्षक के बेटे की मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। नगर निवासी शिक्षक का नौ वर्षीय बालक पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिर गया।सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत गई।बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। टांडा थाना क्षेत्र के नगर के मोहल्ला ईद वाली बगिया निवासी नफासत अली स्थानीय कन्या पाठशाला में …

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। नगर निवासी शिक्षक का नौ वर्षीय बालक पतंग उड़ाते समय छत से नीचे गिर गया।सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत गई।बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
टांडा थाना क्षेत्र के नगर के मोहल्ला ईद वाली बगिया निवासी नफासत अली स्थानीय कन्या पाठशाला में प्रधानाध्यापक हैं।

उनका नौ साल का बेटा खुबेब लगभग साढ़े तीन बजे घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान बच्चे का पैर फिसल गया। वह छत से नीचे आकर गिर गया।बच्चे के सिर में गम्भीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की अचानक छत से गिरकर मौत होने से जहां परिजनोंका रो-रोकर बुरा हाल है,वहीं मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक कक्षा 4 का छात्र था।पड़ोसियों का कहना है कि बच्चा पढ़ने में बहुत होशियार था।शिक्षक नफासत अली के पांच बच्चों में यह दूसरे नंबर का था।बच्चे की मौत पर शिक्षक साथियों सईद रहमानी,लईक सैफी, मोहम्मद तस्लीम,सादिक अली,उमर फारूक,सईद सागर,अतीक अहमद,हाजी सगीर,राजवीर सिंह,अब्दुल रऊफ आदि ने गहरे दुख का इजहार किया है।

संबंधित समाचार