कानपुर: 31 तक पड़ेगी भीषण सर्दी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बारिश के आसार खत्म होने के बावजूद फिलहाल लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा व बर्फीली हवा के कारण अभी पांच दिन और घोर सर्दी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक जा सकता है। 31 जनवरी तक भीषण सर्दी पड़ने का अनुमान है। इससे ठंड …

कानपुर। बारिश के आसार खत्म होने के बावजूद फिलहाल लोगों को सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा व बर्फीली हवा के कारण अभी पांच दिन और घोर सर्दी पड़ेगी। न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक जा सकता है। 31 जनवरी तक भीषण सर्दी पड़ने का अनुमान है। इससे ठंड अपने चरम पर होगी।

कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरा और में शीतलहर का भीषण प्रकोप जारी रहेगा। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, इससे ठंड तेजी से इजाफा होगा और तापमान करीब 2 डिग्री तक जा सकता है।

अगले चार से पांच दिनों तक पड़ेगी भीषण सर्दी

मौसम विज्ञानी ने बताया कि दो फरवरी तक बारिश के आसार नहीं हैं। ठंड का एक और दौर फिर से शुरू होने जा रहा है। अगले 4 से 5 दिनों तक भीषण ठंड जारी रहेगी। येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि उत्तर से चल रहीं बर्फीली हवाएं सर्दी बढ़ा रही हैं।

यूपी में उत्तर पश्चिम हवाओं का असर हुआ तेज

यहां पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है। चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहाड़ों की बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में असर दिखा रही हैं। इसके चलते शीतलहर के साथ ही रात में गलन भी बढ़ने लगी है और सुबह कोहरा पड़ रहा है। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो रहा है।

गुनगुनी धूप कराएगी अच्छा अहसास

डा. पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग ने फरवरी की शुरुआत होने तक रोजाना सुबह कोहरा पड़ने और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। इससे रात में गलन और ठिठुरन बढ़ सकती है। दिन में सूरज की रोशनी तेज होने से लोगों को गुनगुनी धूप का अहसास होगा। कानपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड का ऐतिहासिक शहर जहां गुरु द्रोणाचार्य ने पांडवों को दिया था तीरंदाजी का प्रशिक्षण

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज