बिहार: पिकअप की टक्कर से बच्ची की मौत, चालक की जमकर हुई धुनाई
छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों से गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी आठ वर्षीय शिवानी कुमारी अपने घर के आगे मुख्य सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान …
छपरा। बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों से गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव निवासी आठ वर्षीय शिवानी कुमारी अपने घर के आगे मुख्य सड़क पर खेल रही थी।
इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बच्ची की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद भाग रहे पिकअप वैन चालक को आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में गिरफ्तार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
