हल्द्वानी: धूप खिली, शीतलहर से छूटती रही कंपकंपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुवार को पूरे दिन धूप खिली रही। छह दिनों के बाद ऐसा हुआ। हालांकि दिन भर चली शीतलहर की वजह से लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। शाम होते ही हल्द्वानी में कोहरा छाया रहेगा। बारिश रुकने के बाद भी ठंड का असर बरकरार है। हल्द्वानी में गुरुवार को छह दिनों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गुरुवार को पूरे दिन धूप खिली रही। छह दिनों के बाद ऐसा हुआ। हालांकि दिन भर चली शीतलहर की वजह से लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। शाम होते ही हल्द्वानी में कोहरा छाया रहेगा।

बारिश रुकने के बाद भी ठंड का असर बरकरार है। हल्द्वानी में गुरुवार को छह दिनों के बाद धूप निकली। साथ ही शीतलहर भी चलती रही। शीतलहर की वजह से लोग खासा परेशान रहे। दिन भर लोगों को ठंड का अहसास होता रहा। धूप खिलने का भी फायदा नहीं मिला। शाम होते ही कोहरा फिर से छा गया। कोहरा छाने के बाद ठंड और बढ़ गई। हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था। यहां अधिकतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।

मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान -2.3 डिग्री दर्ज किया गया। यहां कई दिनों से पारा माइनस में चल रहा है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कहीं-कहीं शीतदिवस की स्थिति बनी रहेगी साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरा छायेगा। मैदानी इलाकों में बारिश होने के फिलहाल कोई आसार नहीं है। हालांकि कड़ाके की ठंड से जल्द निजात नहीं मिलेगी।

संबंधित समाचार