काशीपुर: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया …

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

मोहल्ला गिरीताल निवासी शिवम वर्मा (29) पुत्र राकेश वर्मा विद्युत विभाग में काम सीख रहा था। 25 जनवरी की देर रात वह अपनी कार में सवार होकर कुंडेश्वरी रोड जसपुर खुर्द में अपने सामान लेने गया था। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

राहगीरों ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। शिवम दो भाइयों में बड़ा था और एक बहन भी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पिता राकेश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक लालपुर रामनगर निवासी गोविंद कश्यप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार