बरेली: सीईओ ने स्मार्ट सिटी के कामों का मांगा हिसाब
बरेली,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की गुरुवार को स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ ने अधिकारियों की बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी की रैकिंग में सुधार हो इसके लिए अधिकारियों ने प्रोजेक्ट पर मंथन तेज कर कामों पर गति …
बरेली,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की गुरुवार को स्मार्ट सिटी कंपनी के सीईओ ने अधिकारियों की बैठक कर परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। उन्होंने सभी परियोजनाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। स्मार्ट सिटी की रैकिंग में सुधार हो इसके लिए अधिकारियों ने प्रोजेक्ट पर मंथन तेज कर कामों पर गति देने की तैयारी तेज कर दी है।
पिछले रैकिंग में बरेली स्मार्ट सिटी ने 35वें स्थान से 15 वें स्थान पर जगह बनाई थी। इसके अलावा दूसरे शहरों से बेहतर रैकिंग हो इसके लिए निर्माणधीन प्रोजेक्ट को तेजी से पूरा करने के लिए कहा गया है। बैठक में वरिष्ठ महाप्रबंधक भूपेश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों और संबंधित फर्म के अधिकारियों को कामों में तेजी लाने के लिए कहा है।
उन्होंने कांट्रेक्ट लेने वाली संस्थाओं को निर्देशित किया कि समय से और गुणवत्तापूर्वक काम नहीं हुए तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अर्बन हाट, इंडोर स्टेडियम जैसे प्रोजेक्ट पर मंथन हुआ। बैठक में स्मार्ट सिटी के सहायक अभियंता सुशील कुमार सक्सेना समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
ये भी पढ़े-
