Aus Open 2022 : ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, 21वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में नडाल ने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को ही रूस के डैनिल मेदवेदेव और ग्रीस के स्टेफनोस सिटसिपास के बीच में …

मेलबर्न। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में नडाल ने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। ऑस्ट्रेलियन ओपन का दूसरा सेमीफाइनल शुक्रवार को ही रूस के डैनिल मेदवेदेव और ग्रीस के स्टेफनोस सिटसिपास के बीच में खेला जाना है। नडाल का फाइनल में मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजेता खिलाड़ी से होगा। नडाल अब इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। वह फाइनल में जीतते ही 21वें ग्रैंड स्लैम पर कब्जा कर लेंगे।

वर्ल्ड नंबर 5 खिलाड़ी राफेल नडाल ने 2019 के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। 2019 में नडाल को फाइनल में नोवाक जोकोविच के हाथों सीधे सेटों में हार मिली थी। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में राफेल नडाल ने बेरेटिनी के खिलाफ पहले दो सेट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत हासिल की, लेकिन माटिओ बेरेटिनी ने तीसरे सेट में वापसी करते हुए नडाल के खिलाफ 6-3 से तीसरा सेट अपने नाम कर लिया।

Rafael Nadal celebrates winning his Australian Open semifinal on Rod Laver Arena at Melbourne Park

ऐतिहासिक खिताब से एक जीत दूर हैं नडाल
राफेल नडाल अब इतिहास रचने से बस एक ही जीत दूर हैं। फाइनल जीतते ही वह 21 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी नडाल, वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच और दिग्गज रोजर फेडरर ने सभी के नाम 20-20 ग्रैंडस्लैम हैं। जोकोविच ने वीजा विवाद के बाद यह टूर्नामेंट नहीं खेला जिससे नडाल के लिए यह काम और आसान हो गया था। नडाल ने यह खिताब सिर्फ एक बार 2009 में जीता था।

नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन में 90वां मैच
ग्रैंडस्लैम में नडाल ने कुल मिलाकर 338 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 297 मैच जीते हैं, जबकि 41 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलियन ओपन में नडाल ने 90 मुकाबले खेले हैं। इसमें से उन्होंने 75 मैच जीते हैं और 15 में हार का सामना करना पड़ा है। वह अब तक इस सीजन में लगातार नौ मैचों से अजेय हैं।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराया , अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना

संबंधित समाचार