दो फेज में खेले जाएंगे रणजी ट्रॉफी के मैच, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐलान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच भारत के घरेलू क्रिकेटर्स के लिए अच्छी खबर आई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि स्थगित की गई रणजी ट्रॉफी अगले महीने से दो फेज में खेली जाएगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था। समझा …
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच भारत के घरेलू क्रिकेटर्स के लिए अच्छी खबर आई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को कहा कि स्थगित की गई रणजी ट्रॉफी अगले महीने से दो फेज में खेली जाएगी। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था। समझा जाता है कि 38 टीमों का टूर्नामेंट फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होकर एक महीने तक चलेगा।

जय शाह ने कहा ,” बोर्ड ने रणजी ट्रॉफी का आयोजन दो चरण में करने का फैसला किया है । पहले चरण में लीग स्तर के मैच होंगे और नॉकआउट जून में खेले जायेंगे ।” उन्होंने आगे कहा- टीम इस योजना पर काम कर रही है। हम यह भी देख रहे हैं कि इस योजना से कोरोना के कारण खड़ी हुई परेशानियों को किस प्रकार कम किया जाए। हम पूरी कोशिश करेंगे कि इस बार हम रणजी के एक शानदार सीजन की मेजबानी करें। रणजी ट्रॉफी हमारी सबसे प्रतिष्ठित घरेलू प्रतियोगिता है। इससे भारतीय क्रिकेट को नए-नए टैलेंटेड क्रिकेटर्स मिलते हैं।

5 जनवरी से होने वाला था आयोजन
इस साल रणजी ट्रॉफी का आयोजन 5 जनवरी से होने वाला था, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर के चलते BCCI ने लगातार दूसरे साल घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के अलावा सीके नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी-20 लीग स्थगित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा था, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इन टूर्नामेंट को आयोजित करने का रिस्क नहीं ले सकता है। वहीं, महिला टी-20 लीग फरवरी में होनी थी। पिछले साल भी कोरोना महामारी के कारण इन टूर्नामेंट को कैंसिल कर दिया गया था।

रणजी ट्रॉफी के बिना भारतीय क्रिकेट रीढ़विहीन : रवि शास्त्री
पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने शुक्रवार को कहा कि रणजी ट्रॉफी की उपेक्षा करने पर भारतीय क्रिकेट ‘रीढहीन’ हो जायेगा। शास्त्री ने यह बयान रणजी ट्रॉफी अगले महीने से दो चरण में कराने की बीसीसीआई की घोषणा से कुछ समय पहले ही दिया। रणजी ट्रॉफी 13 जनवरी से खेली जानी थी लेकिन कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया था। शास्त्री ने ट्वीट किया ,” रणजी ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट की रीढ है । इसकी उपेक्षा करने पर आप रीढहीन हो जायेंगे ।” शास्त्री के ट्वीट के एक घंटे बाद ही बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में टूर्नामेंट के दो चरण में आयोजन की पुष्टि की ।
ये भी पढ़ें : Aus Open 2022 : ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, 21वें ग्रैंड स्लैम से एक कदम दूर
