अयोध्या: टिकट मिलते ही आरती ने हनुमानगढ़ी में झुकाया शीश, मीडिया के सामने हुईं भावुक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व की ओर से गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की घोषणा के बाद शुक्रवार को जेल में निरुद्ध निवर्तमान भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की धर्मपत्नी आरती तिवारी भावुक हो उठी। भारी समर्थकों के साथ वह सीधे अयोध्या हनुमानगढ़ी हनुमंत लला के दरबार …

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व की ओर से गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की घोषणा के बाद शुक्रवार को जेल में निरुद्ध निवर्तमान भाजपा विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की धर्मपत्नी आरती तिवारी भावुक हो उठी। भारी समर्थकों के साथ वह सीधे अयोध्या हनुमानगढ़ी हनुमंत लला के दरबार में पहुंची। यहां उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद संतों का आशीर्वाद लिया।

श्रीमती तिवारी दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अपने आंसूओं को नहीं रोक सकी। उन्होंने कहा कि रामलला का आशीर्वाद है कि शीर्ष नेतृत्व ने टिकट प्रदान कर विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है, इसके लिए वे शीर्ष नेतृत्व की आजीवन आभारी रहेगी। श्रीमती तिवारी ने कहा कि एक बड़ी साजिश के तहत पति को फंसाया गया जबकि जनता जानती है गरीबों, मजलूमों के लिए वे सदा लड़ते रहे।

उन्होंने कहा कि गोसाईगंज की जनता फैसला कर चुकी है। जो तत्व साजिश के तहत उनके पति और परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं उन्हें आगामी दस मार्च को जनता का जवाब मिल जाएगा। श्रीमती तिवारी ने कहा कि पार्टी ने जो उनपर विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के बाद श्रीमती तिवारी के लिए समर्थकों की भारी भीड़ बाहर जुटी रही। वहीं खब्बू तिवारी की धर्मपत्नी को टिकट दिए जाने पर गोसाईगंज में लोगों ने मिष्ठान्न वितरण करते हुए श्रीमती तिवारी को जिताने का संकल्प लिया। नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में शुक्रवार को जश्न का माहौल रहा।

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: मुजफ्फरनगर में अखिलेश व जयंत ने की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- भाजपा का होगा राजनीतिक पलायन

संबंधित समाचार