हल्द्वानी: मतदान बहिष्कार के ऐलान पर शुरु हुआ सड़क निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर पांच स्थित पॉलीशीट, तुलसीनगर से दमुवाढूंगा जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क निर्माण कराने के लिए स्थानीय लोगों को विधानसभा चुनावों में मतदान बहिष्कार का ऐलान तक करना पड़ा था। नगर निगम के पूर्व पार्षद मुन्ना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के वार्ड नंबर पांच स्थित पॉलीशीट, तुलसीनगर से दमुवाढूंगा जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क निर्माण कराने के लिए स्थानीय लोगों को विधानसभा चुनावों में मतदान बहिष्कार का ऐलान तक करना पड़ा था।

नगर निगम के पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया के नेतृत्व में 24 जनवरी को स्थानीय लोग सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के पास पहुंचे थे। यहां उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि दो साल पहले सीवर लाइन के लिए सड़क खोदी गई थी।

उसके बाद उसे ऐसे ही छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सड़क निर्माण की जिम्मेदारी नगर निगम ने ठेकेदार को सौंपी। ठेकेदार ने शिव मंदिर वाले मार्ग को दो हफ्ते पूर्व खोद दिया था।

स्थानीय लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वह मतदान का बहिष्कार करेंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने मामला का संज्ञान लिया। शुक्रवार को ठेकेदार ने सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

संबंधित समाचार