काशीपुर: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला
काशीपुर, अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख व कार न लाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम गुलजारपुर निवासी मनप्रीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि …
काशीपुर, अमृत विचार। ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख व कार न लाने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम गुलजारपुर निवासी मनप्रीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 11 फरवरी 2020 को उसकी शादी चैती फार्म निवासी अजमेर सिंह के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन माह बाद ही ससुरालियों ने उस पर पांच लाख रुपये व कार दहेज में लाने की मांग करनी शुरू कर दी। इसके चलते वह लोग उसको आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
कहा कि 10 नवंबर 2020 की शाम पति व ससुर ने उसके साथ मारपीट की और उसके पेट में लात मार दी। जिसके बाद मायके वालों ने आकर उसको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने बड़े ऑपरेशन के बाद शिशु को जन्म दिया। जिसकी देखभाल ना होने के चलते पांच दिसंबर 2020 को शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अजमेर सिंह, ससुर निरंजन सिंह, सास बलविंदर कौर, देवर गुरमुख सिंह व ननद रविंदर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
