बरेली: 7 को बरेली में चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगी मायावती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली,अमृत विचार। बसपा मुखिया मायावती 7 फरवरी को बरेली में बड़े चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगी हालांकि अभी उनका विधिवत कार्यक्रम आना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कार्यक्रम किस जगह पर कराया जाना है। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी इस …

 बरेली,अमृत विचार। बसपा मुखिया मायावती 7 फरवरी को बरेली में बड़े चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगी हालांकि अभी उनका विधिवत कार्यक्रम आना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह कार्यक्रम किस जगह पर कराया जाना है। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी इस पर मंथन कर रहे हैं। एक-दो दिन में कार्यक्रम स्थल का भी चयन हो जाएगा।

बरेली की सभी नौ सीटों पर बसपा ने प्रत्याशी काफी सोच-समझकर उतारे हैं। प्रत्याशियों की जीत के लिए चुनावी माहौल तैयार करने के लिए बसपा मुखिया मायावती बरेली में 7 फरवरी को चुनावी कार्यक्रम का आयोजन करेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि पार्टी राज्य मुख्यालय से इसकी जानकारी मिलने के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि बसपा का यह महत्वपूर्ण चुनावी कार्यक्रम शहर मुख्यालय पर ही होना है लेकिन यह किस जगह पर आयोजित होगा। इस पर मंथन चल रहा है। जल्द ही यह निर्धारण करने के साथ इस आयोजन से संबंधित दूसरी तैयारियां भी तेज कर दी जाएंगी।

हालांकि बसपा मुखिया का अभी विधिवत कार्यक्रम जारी होना है। इस प्रोटोकॉल के तहत स्थानीय स्तर पर पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था को भी पूरा किया जाना है। हालांकि पार्टी वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से अपने क्षेत्र में बड़े स्तर पर तैयारी करने के साथ पार्टी समर्थक व कार्यकर्ताओं तक इस कार्यक्रम की सूचना को प्रसारित करने के निर्देश भी अभी मौखिक तौर से दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े-

बरेली: कैंट में मुस्लिम चेहरे से सपा की बढ़ेंगी मुश्किलें

संबंधित समाचार