UP Election 2022 : जयंत चौधरी ने लिखी जनता के नाम चिट्ठी, किया अपने दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जिक्र…
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने जनता के नाम से एक चिट्ठी लिखी है। जयंत चौधरी ने कहा कि कोरोना के इस कठिन समय में अपना और अपनों का ध्यान रखते हुए आप सभी सकुशल होंगे, ये आशा करता हूं। जैसा कि आप सभी को विदित है उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के पर्व …
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने जनता के नाम से एक चिट्ठी लिखी है। जयंत चौधरी ने कहा कि कोरोना के इस कठिन समय में अपना और अपनों का ध्यान रखते हुए आप सभी सकुशल होंगे, ये आशा करता हूं। जैसा कि आप सभी को विदित है उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र के पर्व का प्रारंभ हो चुका है। आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपनी सरकार चुनेंगे। लोक के मान का सम्मान आप सभी के मत पर निर्भर रहेगा।

इसके साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि किसान के बढ़ते बोझ के विरुद्ध जब-जब स्वर उठे. उन्हें कुचलने का प्रयास हुआ। इन 5 सालों में दलितों पर अत्याचार और महिला की सुरक्षा भी सवालों के घेरे में रही। ऐसे में आज की जिम्मेदारियों के निर्वाह में आप सभी की भागदारी भी मेरे लिए बहुत जरूरी है।
पढ़ें- मथुरा: सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज
