बहराइच: महसी के पूर्व सपा प्रत्याशी राजेश तिवारी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जानें वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। समाजवादी पार्टी के नेता राजेश तिवारी ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा सपा मुखिया के नाम से लिखा है। जिसमें दल बदलू को टिकट दिए जाने का जिक्र किया है। बहराइच के नवादा गांव निवासी डॉ. राजेश तिवारी 2008 से सपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप …

बहराइच। समाजवादी पार्टी के नेता राजेश तिवारी ने शनिवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा सपा मुखिया के नाम से लिखा है। जिसमें दल बदलू को टिकट दिए जाने का जिक्र किया है।

बहराइच के नवादा गांव निवासी डॉ. राजेश तिवारी 2008 से सपा में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने महसी विधानसभा से उन्हें दो बार प्रत्याशी भी बनाया है। लेकिन डॉ राजेश तिवारी को जीत नहीं मिल सकी है। इस बार बसपा छोड़कर सपा में आए पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ओझा को समाजवादी पार्टी की ओर से महसी से विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। इससे डॉ. राजेश तिवारी और उनके समर्थक काफी आहत हैं।

शनिवार को डॉ. राजेश तिवारी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने इस्तीफा में लिखा है कि वह 2008 से सपा पार्टी में शामिल थे। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम कर रहे थे, लेकिन सपा की ओर से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दल बदलू कृष्ण कुमार ओझा को टिकट दे दिया गया है।

इससे उन्हें व उनके कार्यकर्ताओं समर्थकों को काफी ठेस पहुंची है। ऐसे में सपा पार्टी में वर्क घुटन महसूस कर रहे हैं और उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

सपा के पूर्व नेता राज डॉ राजेश तिवारी के समर्थकों का कहना है कि वर्ष 2022 के विधानसभा में वह चुनाव जरूर लड़ेंगे, इसके लिए चाहे दूसरी पार्टी की सदस्यता लेनी पड़े।

पढ़ें- कुख्यात सोनू दरियापुर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार