रामनगर: नशे के खिलाफ विधानसभा में लड़ाई लड़ेंगे – श्वेता
रामनगर, अमृत विचार। रामनगर की बेटी के हाथ मजबूत कीजिए हम नशे के कारोबार के खिलाफ लड़ेंगे। अब अपने शहर और गांव में नशे का कारोबार बंद कराकर ही दम लेंगे। यह बात निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल ने अपने जनसंपर्क के दौरान कही। उन्होंने हिम्मतपुर डोटियाल और मोहल्ला बंबाघेर, मोती-महल आदि में डोर टू डोर …
रामनगर, अमृत विचार। रामनगर की बेटी के हाथ मजबूत कीजिए हम नशे के कारोबार के खिलाफ लड़ेंगे। अब अपने शहर और गांव में नशे का कारोबार बंद कराकर ही दम लेंगे। यह बात निर्दलीय प्रत्याशी श्वेता मासीवाल ने अपने जनसंपर्क के दौरान कही।
उन्होंने हिम्मतपुर डोटियाल और मोहल्ला बंबाघेर, मोती-महल आदि में डोर टू डोर संपर्क किया। श्वेता ने लोगों के सामने व्यावसायिक शिक्षा, अच्छा अस्पताल, स्थानीय बाजार और छोटी-छोटी ग्रामीण हाटों से पर्यटन को जोड़ने का विजन रखा। श्वेता मासीवाल के संगठन वत्सल फाउंडेशन द्वारा ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल में जो चौपाल लगाई गई थी उसमें ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के संकल्प को फिर से दोहराया।
थल की बजारा फेम सिंगर बीके सामंत भी श्वेता के प्रचार में डोर टू डोर उतरे। बीके सामंत का कहना था कि अच्छे लोगों को चुने बिना अच्छा बदलाव नहीं आ सकता। यदि क्षेत्र को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलानी है और आधुनिक रामनगर बनाना है तो अच्छे लोगों को चुनना होगा। श्वेता ने कहा कि पढ़ो पढ़ाई पढ़ने को लड़ो समाज बदलने को यही मूलमंत्र हमको रामनगर की ताकत बनाएगा। मेरे हाथ मजबूत होंगे तो हम व्यवस्था में परिवर्तन लाने में कामयाब होंगे। सिंगर सामंत ने लोगों की मांग पर जगह-जगह थल की बाजारा, तू ए जाए पहाड़ा और ओ बांजा गीत गा कर सुनाएं। जनसंपर्क में श्वेता के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय युवा साथ रहे।
