हल्द्वानी: अलाव तापते वक्त मारपीट, पत्थरबाजी में तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में शुक्रवार शाम अलावा तापते वक्त दो लोगों के बीच हुई मारपीट ने पत्थरबाजी का रूप ले लिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दोनों पक्षो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बताया जाता है कि सफदर का बगीचा निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में शुक्रवार शाम अलावा तापते वक्त दो लोगों के बीच हुई मारपीट ने पत्थरबाजी का रूप ले लिया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दोनों पक्षो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बताया जाता है कि सफदर का बगीचा निवासी एक ही परिवार के सिकंदर और अनीस घर के बाहर साथ बैठकर अलाव ताप रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से कई लोग आमने-सामने आ गए। इसी बीच पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया, लेकिन कुछ ही देर में बात फिर बिगड़ गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल हालात पर काबू पाया और घायलों को इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा। हालांकि घायलों को मामूली चोटें थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की है। अनीस को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है, जबकि सिकंदर के खिलाफ भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार