अयोध्या: स्वास्थ्य शिविर में 83 मरीजों का हुआ उपचार
सोहावल/अयोध्या। सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके क्षेत्र के मानसिक रोगियों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर आए अन्य रोगियों का इलाज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा नोडल अधिकारी के निर्देश पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिशिर वर्मा …
सोहावल/अयोध्या। सोहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करके क्षेत्र के मानसिक रोगियों के साथ स्वास्थ्य केंद्र पर आए अन्य रोगियों का इलाज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर प्रदीप कुमार ने बताया शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय राजा नोडल अधिकारी के निर्देश पर मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिशिर वर्मा ने मानसिक रोग से ग्रस्त मरीजों को परामर्श दिया।
इसके अलावा साथ इलाज के लिए आए अन्य मरीजों की जांच करा के दवा दी गई।डॉ वर्मा ने बताया कि मानसिक रोग से ग्रस्त मरीजों के लक्षण जैसे नींद कम आना मन उदास रहना, मन में आत्महत्या का विचार आना लक्षण मानसिक रोगी के होते हैं अगर ऐसी समस्या किसी को हो तो वह स्वास्थ्य केंद्र पर लगने वाले शिविर या जिला अस्पताल में मानसिक रोग इकाई पर पहुँच कर निशुल्क इलाज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया आने वाले समय में पुनः ऐसे शिविर आयोजित करके मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी अधीक्षक डॉ प्रदीप कुमार, डॉ उमेश कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, फार्मासिस्ट कृपा शंकर उपाध्याय, डॉ अनिल सिंह डॉक्टर अंसार अली रहे।
यह भी पढ़ें:-पंजाब चुनाव: सिद्धू ने अमृतसर पूर्व से नामांकन भरने के बाद मजीठिया को दी चुनाैती, कहा- दम है तो इसी सीट लड़ें चुनाव
