काशीपुर: आचार संहिता उल्लंघन पर आम आदमी पार्टी के 30 से अधिक कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 का पालन नहीं करने पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने साथ ही मौके पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई। कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधानी ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती …

काशीपुर, अमृत विचार। आदर्श आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 का पालन नहीं करने पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने साथ ही मौके पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी भी कराई।

कटोराताल चौकी प्रभारी एसआई नवीन बुधानी ने काशीपुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीती देर शाम वह कांस्टेबल प्रेम कंडवाल व रंजीत प्रसाद के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुख्य बाजार में नगर निगम के पास आम आदमी पार्टी के 30-35 कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लिए व हाथों में झाड़ू लिए प्रचार कर रहे थे। जो कि आदर्श आचार संहिता व कोविड-19 का पालन नहीं कर रहे थे। जिस पर उन्होंने एफएसटी मजिस्ट्रेट पीसी जोशी को बुलाया और मौके पर ही जनसंपर्क रैली की वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 30 से 35 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 का पालन नहीं करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार