रुद्रपुर: वर्कशॉप से चोरी कर माल बेच दिया कबाड़ में, दो गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। बाइक शोरूम के वर्कशॉप में चोरी करने के बाद चोर ने सामान कबाड़ में बेच दिया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे बाद ही मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोर के साथ ही कबाड़ का काम करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीओ …
रुद्रपुर, अमृत विचार। बाइक शोरूम के वर्कशॉप में चोरी करने के बाद चोर ने सामान कबाड़ में बेच दिया। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे बाद ही मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोर के साथ ही कबाड़ का काम करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि काशीपुर बाइपास रोड के रहने वाले इंद्रजीत सिंह का गंगापुर रोड में सेंट मैरी स्कूल के पास होंडा मोटरसाइकिल का शोरूम है। 26 जनवरी के दिन छुट्टी होने की वजह से शोरूम बंद था। 27 जनवरी की सुबह जब शोरूम कर्मचारी ने वर्कशॉप पहुंचकर ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। वर्कशॉप में सामान बिखरा पड़ा था और वहां रखा काफी सामान गायब था।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की। सीओ ने बताया कि रविंद्र नगर पुलिया के पास से जगतपुरा आवास विकास के रहने वाले हरजीत सिंह उर्फ भाउ को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उसने चोरी का सामान विनोद गुप्ता मूल निवासी आसपुर आंवला जिला बरेली व हाल निवासी अशोक विहार कॉलोनी थाना ट्रांजिट कैंप को बेचा है।
इस पर पुलिस ने विनोद गुप्ता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर एक एलईडी, लैपटॉप, इनवर्टर और पानी की मोटर बरामद की। खुलासा करने वाली टीम में निरीक्षक सुंदरम शर्मा, एसआई मनोज कुमार, कौशल भाकुनी व एसआई पूजा रावत, सिपाही जगमोहन गौढ़, जय कुमार, राकेश खेतवाल, दिनेश सिंह, संदीप पुंडीर शामिल रहे।
