बरेली: संक्रमित और फ्रंट लाइन वर्कस को बांटी जाएगी आयुष किट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें आयुष किट दी जाएगी। आयुष विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को किट उपलब्ध करानी शुरू कर दी गई हैं। शासन की जारी गाइडलाइन के अनुसार फ्रंट लाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स के साथ …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों, फ्रंट लाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें आयुष किट दी जाएगी। आयुष विभाग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को किट उपलब्ध करानी शुरू कर दी गई हैं।

शासन की जारी गाइडलाइन के अनुसार फ्रंट लाइन और हेल्थ केयर वर्कर्स के साथ ही कोरोना संक्रमित ऐसे मरीज जो होम आइसोलेशन में है, इन मरीजों को भी रेपिड रिस्पांस टीम की ओर से किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

किट में ये औषधियां होंगी शामिल
एसीएमओ प्रशासन डॉक्टर हरपाल सिंह के अनुसार किट में तुलसी, दालचीनी, सोंठ और काली मिर्च युक्त आयुष काढ़ा, गिलोय युक्त संशमनी वटी, आंवला युक्त च्यवनप्राश और अणु तेल शामिल होगा। यह सभी आयुर्वेदिक औषधियां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कारगर हैं।

चुनाव के चलते और कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते शासन की ओर से यह योजना में अमल में लाई गई है।

ये भी पढ़े-

बरेली: मीरगंज में तेंदुए का आतंक, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

संबंधित समाचार