लखनऊ: मिशनरी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का मामला आया सामने, महिला की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। निराला नगर स्थित मिशनरी अस्पताल में इलाज के दौरान की गई लापरवाही से महिला मरीज की मौत होने का मामला शनिवार को सामने आया है। हरदोई के रहने वाले अशोक कुमार ने अपनी पत्नी सुमन को पेट दर्द होने की शिकायत पर निराला नगर स्थित मिशनरी अस्पताल में डॉक्टर राम प्रताप सिंह को दिखाया। …

लखनऊ। निराला नगर स्थित मिशनरी अस्पताल में इलाज के दौरान की गई लापरवाही से महिला मरीज की मौत होने का मामला शनिवार को सामने आया है। हरदोई के रहने वाले अशोक कुमार ने अपनी पत्नी सुमन को पेट दर्द होने की शिकायत पर निराला नगर स्थित मिशनरी अस्पताल में डॉक्टर राम प्रताप सिंह को दिखाया।

डॉक्टर ने सिटी स्कैन, खून की जांचें कराईं। जांच में डॉक्टर ने महिला मरीज के पेट में छह एमएम की सामान्य गांठ बताकर ईसीआरपी विधि जरिए उसे निकालने की बात कहते हुए भर्ती कर लिया। मरीज की ईसीआरपी विधि से ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत बिगड़ी तो दोबारा अस्पताल में भर्ती किया। जांच में पता चला कि गांठ तक नहीं निकली।

अस्पताल में ऑपरेशन के बाद पेट में भर गया पानी

ऑपरेशन के बाद मरीज के पेट में पानी भर गया। मिशनरी अस्पताल के दूसरे डॉक्टर ने पेट में भरे पानी को निकाला। जिससे उसकी जान बची। डॉक्टरों ने मरीज को पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर जांच के दौरान उसे कैंसर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने ईसीआरपी में डाले गए स्टंट को निकालने की कोशिश की मगर कामयाब न हुए। पीजीआई डॉक्टरों ने तीमारदार को बताया स्टंट ठीक तरह से नहीं पड़ सके हैं।

पीड़ित पति ने सीएमओ को भेजकर की शिकायत

इसी दौरान मरीज की हालत बिगड़ती गई और उसने दम तोड़ दिया। पति अशोक कुमार ने पुलिस कमिश्नर, डीएम व सीएमओ को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है। सीएमओ डॉ. मनोज के मुताबिक, मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। वहीं डॉ. राम प्रताप सिंह का कहना है कि तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद है। कहा महिला मरीज के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई थी।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: मलिहाबाद सीट पर सपा व बसपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद शुरू हुई बगावत…

संबंधित समाचार