हरदोई: ब्रेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की खबर मिलते ही ब्रेड फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी जान बचा कर भाग निकले। अभी भी कुछ कर्मचारियों के अंदर से होने की संभावना जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई …

हरदोई। नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की खबर मिलते ही ब्रेड फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी जान बचा कर भाग निकले। अभी भी कुछ कर्मचारियों के अंदर से होने की संभावना जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर नगर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति एक ब्रेड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रुप धारण कर लिया। आग की खबर लगते ही फैक्ट्री में काम कर रही महिला व पुरुष भाग खड़े हुए। फिर भी कुछ कर्मचारियों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है फैक्ट्री में आग लगने लगने से आसपास की फैक्ट्री में काम कर रहे तमाम काम करने वाले लोगों से बाहर आकर घटनास्थल की और दौड़ पड़े ।मौके पर दमकल व शहर कोतवाली की पुलिस पहुंच गई दमकल की गाड़ी बुझाने में लगी हुई है।

आग की विकराल स्थिति को देखते हुए दमकल की दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई तथा आग पर काबू करने का प्रयास करने लगी फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है। वही फैक्ट्री में काम कर रहे तमाम काम कर्मचारियों के परिजन बदहवास हालत में फैक्ट्री के बाहर पहुंच गए हैं। फैक्ट्री में कर्मचारी फंसे हैं या सभी बाहर निकल आए इसका पता आग बुझने के बाद ही लग पाएगा।

यह भी पढ़ें:-मन की बात: पीएम मोदी बोले- भ्रष्टाचार एक ऐसी चीज है जो किसी भी देश को खोखला कर सकता है

संबंधित समाचार