हल्द्वानी: आग से जली सब्जी की दुकान, लाखों का माल राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलपड़ाव में आधी रात एक सब्जी की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी। गौजाजाली निवासी खुर्शीद अहमद पुत्र मो. याकूब की मंगलपड़ाव स्थित …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगलपड़ाव में आधी रात एक सब्जी की दुकान में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल चुकी थी।

गौजाजाली निवासी खुर्शीद अहमद पुत्र मो. याकूब की मंगलपड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सब्जी की दुकान है। बताया जाता है कि शनिवार देर रात दुकान में आग लग गई। इसकी खबर पड़सियों की तब लगी, जब आग ने दुकान को लगभग पूरी तरह चपेट में ले लिया। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना खुर्शीद और पुलिस को दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी भी मौके पर जा पहुंची, लेकिन तब तक आग विकराल हो चुकी थी। दमकल की जब एक गाड़ी आग पर काबू नहीं पा सकी तो मौके पर दूसरी गाड़ी बुलाई गई। तब जाकर आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक आग से पूरी दुकान जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे खुर्शीद ने बताया कि दुकान के अंदर सब्जी के साथ छह डीप फ्रीजर रखे थे। जो सब्जी के साथ पूरी तरह जल गए।

संबंधित समाचार