बरेली: ठंड से राहत नहीं, हवाओं की रफ्तार बढ़ाएगी गलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नए साल की शुरुआत भीषण शीतलहर से हुई थी। इसका असर महीने के अंतिम दिनों में भी जारी है। अब तक शीतलहर से आमजन को राहत नहीं मिल रही और न ही अभी किसी तरह की राहत की उम्मीद है। जनवरी के अंतिम दिन में भी तेज रफ्तार की हवाओं से गलन …

बरेली, अमृत विचार। नए साल की शुरुआत भीषण शीतलहर से हुई थी। इसका असर महीने के अंतिम दिनों में भी जारी है। अब तक शीतलहर से आमजन को राहत नहीं मिल रही और न ही अभी किसी तरह की राहत की उम्मीद है। जनवरी के अंतिम दिन में भी तेज रफ्तार की हवाओं से गलन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। रविवार सुबह 8 बजे तक कोहरा होने के बाद चटक धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बरेली में अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा।

2 फरवरी के बाद मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही हैं। रविवार को अधिकतम तापमान में माइनस तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री की गिरावट के साथ 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि सोमवार को भी सर्दी और गलन से राहत मिलने के आसार नहीं है। सुबह कोहरा पड़ने के बाद धूप जरूर निकलेगी लेकिन सुबह का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। इससे सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा। दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है मगर तेज रफ्तार से बफीर्ली हवा चलने से मौसम में ठंडक रहेगी।

उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फ गिरने से मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। 2 फरवरी के बाद मौसम बदलेगा। भूमध्य सागर में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने से तेज हवा के साथ बारिश होने के प्रबल आसार हैं। अभी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शीतलहर और नमी होने से वातावरण में कोहरा और धुंध भी छाई रहेगी।

3-5 फरवरी में बारिश के आसार
– मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 3 से 5 फरवरी के बीच हल्की मध्यम या मूसलाधार बारिश हो सकती है। क्योंकि 2 फरवरी को आधी रात के बाद भूमध्य सागर से पश्चिमी विक्षोभ उठेगा तो मौसम में एक बार फिर से बदलाव के आसार बनेंगे। उसके बाद कम से कम दो से तीन दिन तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। उसके बाद रुक-रुक कर बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

जानिए अगले सात दिन का मौसम
तिथि                  न्यूनतम                        अधिकतम पूर्वानुमान
31 जनवरी          8.0                            18.0 दिन के समय तेज सतही हवाएं
1 फरवरी            6.0                            17.0 दिन के समय तेज सतही हवाएं
2 फरवरी            7.0                            16.0 दिन के समय तेज सतही हवाएं
3 फरवरी            8.0                            15.0 आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, एक या दो बार बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं
4 फरवरी            7.0                            13.0 आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, बरिश व बिजली की संभावना
5 फरवरी            7.0                            14.0 आम तौर पर बादल छाए रहेंगे, बरिश व बिजली की संभावना

 

संबंधित समाचार