UP Election 2022: अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा के लिए भरा पर्चा
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे अखिलेश ने दोपहर करीब 1320 बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट में करहल विधानसभा सीट के लिए पर्चा भरा। इस अवसर पर उनके साथ सपा …
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पहली बार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे अखिलेश ने दोपहर करीब 1320 बजे मैनपुरी कलेक्ट्रेट में करहल विधानसभा सीट के लिए पर्चा भरा। इस अवसर पर उनके साथ सपा के कद्दावर नेता और करहल के मौजूदा विधायक सोबरन सिंह यादव मौजूद थे।
हालांकि कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे और सपा की जीत के नारे लगाए। करहल में चुनाव के तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। कांग्रेस ने इस सीट से ज्ञानवती यादव को और बसपा ने कुलदीप नारायण को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार का नाम अभी घोषित नहीं हुआ है।
पढ़ें- UP Election 2022: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने किया वादा, 10 मार्च को लखनऊ छोड़कर जाएंगे मुनव्वर राणा
