हल्द्वानी: तमंचा और कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे व कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रात गश्त के दौरान गौला गेट मैदान के पास बिना नंबर की बाइक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में बाइक सवार हरनेक सिंह निवासी धोरा धाम नजीमाबाद किच्छा के कब्जे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे व कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार रात गश्त के दौरान गौला गेट मैदान के पास बिना नंबर की बाइक को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी में बाइक सवार हरनेक सिंह निवासी धोरा धाम नजीमाबाद किच्छा के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा व 105 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है।

जबकि तस्कर को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी मनोज कुमार, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह मेहता, कमल बिष्ट, आनंद पुरी, तरुण मेहता शामिल रहे।

संबंधित समाचार