लखनऊ: रोज अस्पताल पहुंच रहे कोल्ड निमोनिया के 400 मरीज, रखें इस बात का ध्यान…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जनवरी माह में लगातार गलन भरी ठंड ने निमोनिया के मरीजों को बढ़ावा दे दिया है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी इन दिनों कोल्ड-निमोनिया के मरीजों से भरे पड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी-पीएचसी में इन दिनों रोजाना करीब 400 से भी ज्यादा मरीज निमोनिया के मिल रहे हैं। …

लखनऊ। जनवरी माह में लगातार गलन भरी ठंड ने निमोनिया के मरीजों को बढ़ावा दे दिया है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी इन दिनों कोल्ड-निमोनिया के मरीजों से भरे पड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार जिला अस्पताल के साथ सभी सीएचसी-पीएचसी में इन दिनों रोजाना करीब 400 से भी ज्यादा मरीज निमोनिया के मिल रहे हैं।

शीतलहर की मार झेल रहे बुजुर्ग और बच्चे…

पिछले कुछ दिनों से चल रही शीतलहर से बुजुर्ग व बच्चे सभी मौसम की मार झेल रहे हैं। राजधानी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में हर रोज औसतन 50-60 मरीज आ रहे हैं, वहीं सीएचसी-पीएचसी में 30-30 मरीज आ रहे हैं यह तो केवल सरकारी अस्पतालों के आंकड़ें है यदि निजी अस्पताल व क्लीनिक देखे जाएं तो यह आंकड़ा और भी आगे जाएगा। कोल्ड-निमोनिया की चपेट में आने वाले बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। ठंड को देखते हुए बच्चों में सर्दी, खांसी, निमोनिया के साथ कोल्ड डायरिया का खतरा बढ़ा है।

बदलते मौसम में बढ़ जाती हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

अस्पताल में सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों के साथ ही निमोनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जनरल फिजीशियन डॉ. डी.के. वर्मा ने बताया कि बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्यांए होने लगती हैं वायरल संक्रमण का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने बताया इन दिनों अस्पताल में इस तरह के मरीज रोज आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ गई है।

कोल्ड निमोनिया को लेकर सर्दी से रहें सावधान

फिजीशियन डॉ. डीके वर्मा बताया कि लोग सर्दी-जुकाम होते ही सतर्क हो जाएं। बच्चों को संतुलित आहार दें। प्राथमिक उपचार में देरी न करें। बच्चे को बचे हुए टीके अवश्य लगवाएं। कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर चिकित्सक से उपचार कराएं।

यह भी पढ़ें: बरेली: आम बजट 2022: जनता की एक ही मांग…महंगाई पर लगे लगाम

संबंधित समाचार