हल्द्वानी: पूर्व फौजी पर जानलेवा हमला, फायर झोंका
हल्द्वानी, अमृत विचार। जमीन के विवाद में पूर्व फौजी को कुछ लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी झोंका। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पूर्व फौजी हैड़ागज्जर निवासी नंदन सिंह खाती ने बताया कि उन्होंने बीते साल डौलाखेड़ा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जमीन के विवाद में पूर्व फौजी को कुछ लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी झोंका। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूर्व फौजी हैड़ागज्जर निवासी नंदन सिंह खाती ने बताया कि उन्होंने बीते साल डौलाखेड़ा निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि दिसंबर 2020 में दीवार खड़ी करने के लिए रखी ईटें विक्रेता ने गायब करा दीं। इस मामले में दायर किए गए वाद में न्यायालय की ओर से विक्रेताओं के जमीन पर जाने से रोक लगा दी गई थी।
आरोप है कि बीते रोज नंदन, जगदीश पांडे, भुवन चन्द्र पांडे और महेन्द्र सिंह बसेड़ा के साथ जमीन पर काम कर रहे थे, तभी रविन्द्र सिंह रौतेला, महेन्द्र सिंह, आनंद सिंह दरम्वाल उर्फ अन्नू बादशाह, नीरज दरम्वाल आदि हॉकी, लाठी-डंडे और पिस्तौल लेकर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया।
मारपीट में नंदन और साथी लहूलुहान हो गए। इसके बाद नंदन ने रविन्द्र सिंह रौतेला, आनन्द सिंह दरम्वाल उर्फ अन्नु बादशाह, महेन्द्र नौला, नीरज दरम्वाल व 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
