अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर आमने सामने भिड़े डंपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर रविवार की देर शाम दो डंपर आपस में आमने सामने भिड़ गए। हादसे में संयोग से किसी को कोई चोट नहीं आई। लेकिन दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिस कारण यात्रियों को काफी …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर रविवार की देर शाम दो डंपर आपस में आमने सामने भिड़ गए। हादसे में संयोग से किसी को कोई चोट नहीं आई। लेकिन दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे के कारण हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में क्रेन के आने के बाद वाहनों को सड़क से हटाया गया।

रविवार की देर शाम हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाइवे पर एक डंपर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक चौंसली के पास पहुंचा। विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे डंपर से उसकी काफी तेज भिडंत हो गई। संयोग से दोनों वाहनों में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई। हादसे में बाद मार्ग पर जाम लग गया। दोनों वाहनों के चालकों ने उन्हें सड़क से हटाने का काफी प्रयास किया।

लेकिन सफलता नहीं मिली। आनन फानन में मौके पर क्रेन को बुलाया गया। जब जाकर वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू किया जा सका। हादसे की सूचना मिलने के बाद अल्मोड़ा कोतवाली की पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति सामान्य कराने में मदद की। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहे डंपर का चालक नशे में था और काफी तेज गति से डंपर चला रहा था। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

संबंधित समाचार