हल्द्वानी: अगले सप्ताह से गौलापार में होगा वाहनों का फिटनेस टेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ विभाग अगले सप्ताह से गौलापार में फिटनेस का काम करने जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गौलापार में विभाग की जमीन है। इस जमीन पर फिटनेस सेंटर बनना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक विभाग इस सेंटर की नींव नहीं रख पाया है। हालांकि अब विभाग इसपर फिटनेस का …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आरटीओ विभाग अगले सप्ताह से गौलापार में फिटनेस का काम करने जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गौलापार में विभाग की जमीन है। इस जमीन पर फिटनेस सेंटर बनना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक विभाग इस सेंटर की नींव नहीं रख पाया है। हालांकि अब विभाग इसपर फिटनेस का काम करने जा रहा है। जिसमें 400 से अधिक वाहनों का एक साथ फिटनेस हो पाएगा। इससे शहर में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि वर्तमान में आंवलाचौक, बेरीपड़ाव व चोरगलिया में वाहनों का फिटनेस काम किया जा रहा था। इन तीनों जगहों के अतिरिक्त कार्यालय के बाहर भी फिटनेस का काम किया जाता है, जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है। जनता व वाहन स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह से गौलापार में फिटनेस का किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौलापार में एक साथ तकरीबन 400 से अधिक वाहनों का फिटनेस किया जा सकेगा। इससे जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

कार्यालय में ही बनेगा नया टेस्टिंग ट्रैक
हल्द्वानी। आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन 50 से अधिक लाइसेंस के लिए टेस्ट हो रहे हैं, जिसमें 20 से अधिक लोग फेल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक कार्यालय में छोटी सी जगह में ही टेस्ट लिया जा रहा था। अब कार्यालय की पार्किंग की जगह नया टेस्टिंग ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें दो पहिया वाहन व चार पहिया वाहनों के टेस्ट किए जाएंगे। इसी के साथ कार स्वामी को कार्यालय का लंबा चक्कर भी लगवाया जाएगा, जिसकी निगरानी कैमरे के द्वारा अधिकारी स्वयं करेंगे।

संबंधित समाचार